Wednesday, 22 January 2014

सामान्य ज्ञान 126

(1)पुष्पों का अध्ययन कहलाता है

(क)एंथोलोजी
(ख)एगरेस्टोलोजी
(ग)पोमोलोजी
(घ)फिनोलोजी

(2)गाजर एक है

(क)जड़
(ख)तना
(ग)फल
(घ)पुष्प क्रम

(3)निम्न मे से कौन सा एक जड़ नहीं है

(क)आलू
(ख)गाजर
(ग)मूली
(घ)शकरकंद

(4)संसार का सबसे छोटा पुष्प है

(क)रैफ्लिसिया
(ख)कमल
(ग)उल्फिया
(घ)चमेली

(5)विषाणु वृद्धि करता है

(क)पानी में
(ख)मृत शरीर में
(ग)जीवित कोशिका मे
(घ)मिट्टी में

उत्तर

(1)क
(2)क
(3)क
(4)ग
(5)ग

सुभाष चन्द्र बोष

सुभाष चन्द्र बोस का जन्म: 23 जनवरी 1897, जो नेता जी के नाम से भी जाने जाते हैं, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जब नेता जी ने
जापान और जर्मनी से मदद लेने की कोशिश की थी तो ब्रिटिश सरकार ने अपने ख़ुफ़िया एजेंटों को 1941 में उन्हें ख़त्म करने का आदेश दिया था।
नेता जी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने 'सुप्रीम कमाण्डर' के रूप में सेना को सम्बोधित करतेहुए "दिल्ली चलो!" का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया ।
21 अक्टूबर 1943 को सुभाष बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी जिसे जर्मनी , जापान, फिलीपाइन, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी। जापान ने
अंडमान व निकोबार द्वीप इसअस्थायी सरकार को दे दिये। सुभाष उनद्वीपों में गये और उनका नया नामकरण किया। 1944 को आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजों पर दोबारा भयंकर आक्रमण किया और कुछ भारतीय प्रदेशों को अंग्रेजों से मुक्त भी करा लिया।
6 जुलाई 1944 को उन्होंने रंगून रेडियो स्टेशन से
महात्मा गांधी के नाम एक प्रसारण जारी किया जिसमें उन्होंने इस निर्णायक युद्ध में विजय के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनायें मांगी 23 अगस्त 1945 को टोकियो रेडियो ने बताया कि सैगोन में नेताजी एक बड़े बमवर्षक विमान से आ रहे थे कि 18 अगस्त को ताइहोकू  हवाई अड्डे के पास उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में उनके साथ सवार जापानी जनरल शोदेई, पाइलेट तथा कुछ अन्य लोग मारे गये। नेताजी गम्भीर रूपसे जल गये थे। उन्हें ताइहोकू सैनिकअस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। कर्नल हबीबुर्रहमान के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार ताइहोकू में ही कर दिया गया। सितम्बर के मध्य में उनकी अस्थियाँ संचित करके जापान की राजधानी
टोकियो के रैंकोजी मन्दिर में रख दी गयीं।  भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त दस्तावेज़ के अनुसार नेताजी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू के सैनिकअस्पताल में रात्रि 21.00 बजे हुई थी।
सुभाष चन्द्र बोष देश के असली हीरो थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए हाथ फ़ैलाने से अच्छा हथियार उठाने का साहसिक कदम उठाया, परिस्थितियाँ उनका अगर साथ देतीं तो हो सकता था अंग्रेज भारत को स्वतंत्र ना करते अपितु भारत अपने आप को स्वतंत्र घोषित करता ।

जय हिन्द

स्रोत -विकिपीडिया

भारत के शहरों का उपनाम

(1) वृद्ध  गंगा - गोदावरी
(2)भारत का मैनचेस्टर - अहमदाबाद
(3)सात द्वीपों का शहर- मुंबई
(4) त्योहारों का शहर -मदुरै
(5) अंतरिक्ष शहर - बंगलौर
(6)भारत का बगीचों का शहर - बंगलौर
(7)भारत की सिलिकन वैली - बंगलौर
(8) भारत  की  इलेक्ट्रॉनिक सिटी - बंगलौर
(9) पिंक सिटी - जयपुर
(10)गेटवे ऑफ़ मुंबई
(11) जुड़वाँ शहर - हैदराबाद - सिकंदराबाद
(12) अरब सागर की रानी - कोचीन
(13) डेक्कन क्वीन - पुणे
(14) नवाबों का शहर  - लखनऊ
(15) दक्षिण गंगा - गोदावरी
(16) गोल्डन सिटी - अमृतसर
(17) एशिया की अण्डों की टोकरी  - आंध्र प्रदेश
(18) सोया क्षेत्र - मध्य प्रदेश
(19) दक्षिण का  मैनचेस्टर - कोयंबटूर
(20) इमारतों का शहर - कोलकाता
(21) पूरब का वेनिस - कोचीन
(22) बंगाल का शोक - दामोदर नदी
(23)बिहार का शोक-कोसी नदी
(24) ब्लू माउंटेन - नीलगिरि
(25)पहाड़ों की रानी  - मसूरी

Tuesday, 21 January 2014

Gk tricks 11

क्या आपको बाबर द्वारा लड़े गए युद्ध कालक्रमानुसार याद हैं

अगर नही तो आप इस पंक्ति को भी याद रख सकते हैं

"पानी पीकर खाना खा कर चंदेरी चली घाघरा पहनकर"

पानीपथ का युद्ध-1526
खानवा का युद्ध-1527
चंदेरी का युद्ध-1528
घाघरा का युद्ध-1529

सामान्य ज्ञान 124

(1)भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण दिए गए स्थान की कोणीय दूरी को क्या कहते हैं

(क)प्रधान देशांतर
(ख)देशांतर
(ग)अक्षांश
(घ)इनमे से कोई नहीं

(2)दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली वह काल्पनिक रेखा जो भूमध्य रेखा को समकोण पर काटती है

(क)अक्षांश रेखा
(ख)देशांतर रेखा
(ग)भूमध्य रेखा
(घ)मकर रेखा

(3)एक देशांतर से दुसरे देशांतर के मध्य कितने मिनट का अंतर होता है

(क)10 मिनट
(ख)15 मिनट
(ग)12 मिनट
(घ)20 मिनट

(4)दो अक्षांश रेखाओं के मध्य दूरी होती है

(क)100 कि.मी.
(ख)110 कि.मी
(ग)111 कि.मी
(घ)120 कि.मी

(5)वह अक्षांश रेखा जहाँ दिन और रात की अवधि सदा बराबर रहती है

(क)कर्क रेखा
(ख)मकर रेखा
(ग)भूमध्य रेखा
(घ)देशांतर रेखा

उत्तर
(1)ग
(2)ख
(3)ख
(4)ग
(5)ग

सामान्य ज्ञान 123

(1)मौलिक अधिकारों की संरक्षक हैं

(क)न्यायपालिका
(ख)मंत्रिमंडल
(ग)संसद
(घ)राष्ट्रपति

(2)मौलिक अधिकारों के निलंबन का आदेश कौन दे सकता है

(क)सर्वोच्च न्यायलय
(ख)प्रधानमंत्री
(ग)राष्ट्रपति
(घ)संसद

(3)मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने की शक्ति किसे प्राप्त है

(क)संसद को
(ख)राष्ट्रपति को
(ग)सर्वोच्च व उच्च न्यायलय को
(घ)किसी को नहीं

(4)समानता का अधिकार किन अनुच्छेदों में दिया गया है

(क)5 से 9
(ख)9 से 14
(ग)14 से 18
(घ)19 से 22

(5)समानता का अधिकार भारतियों के लिए सुनिश्चित करता है

(क)आर्थिक समानता
(ख)धार्मिक समानता
(ग)सामाजिक समानता
(घ)उपयुक्त सभी

उत्तर

(1)क
(2)ग
(3)ग
(4)ग
(5)घ

Monday, 20 January 2014

Gk tricks 10

क्या आपको म्यांमार से सटे सभी भारतीय राज्यों के नाम याद हैं
अगर नहीं तो आप इस पंक्ति को भी याद रख सकते हैं

"बर्मा की नागमणि देख कर अरुण को मजा आ गया"

बर्मा-म्यांमार
नागमणि-नागालैंड,मणिपुर
अरुण-अरुणाचल प्रदेश
मजा-मिजोरम